Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब20 अगस्त 2024 :  पंजाब के बनूड़ से कबड्डी खिलाड़ी की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी जगदीप सिंह मीनू (उम्र 30) की सांप के काटने से मौत हुई है। जगदीप खेतों में चारा लेने गए थे, इसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। खिलाड़ी को तुरन्त चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक खिलाड़ी की करीबी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जगदीप खेतों में काटने गए, जहां सांप ने उसे काट लिया, जिसके बाद उसे तुरन्त निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से  डाक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। पीजीआई में इलाज दौरान जगदीप ने दम तोड़ दिया। बतां दे कि कबड्डी खिलाड़ी जगदीप कई नेशनल खेलों में बनूड़ का नाम रोशन कर चुका है। खिलाड़ी की मौत से परिवार सहित इलाके में शोक की लहर है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *