Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 21 अगस्त 2024 : ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला अगले सप्ताह तक जारी रहने वाला है, इसी बीच रेलवे द्वारा नया शैड्यूल जारी करते हुए विभिन्न ट्रेनों के रूट डायर्वट, रद्द व देरी से चलने संबंधी शैड्यूल जारी किया गया है। इसके चलते 06949 जालंधर-पठानकोट स्पैशल व 04642 पठानकोट- जालंधर को 24 अगस्त को रद्द किया गया है।

22479 नई दिल्ली से लोहिया जाने वाली ट्रेन को 21, 24 व 25 अगस्त को लुधियाना से नकोदर होते हुए लोहियां खास भेजा जाएगा जिसके चलते जालंधर सिटी, कपूरथला व सुल्तानपुर के स्टेशन स्टापेज नहीं होगा। इसी तरह से 22480 लोहिया से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का 24 व  25 अगस्त को सुल्तानपुर, कपूरथला व जालंधर सिटी पर स्टापेज नहीं होगा, इस ट्रेन को लोहियां से नकोदर के रास्ते लुधियाना भेजा जाएगा। देरी के क्रम में 11057, 14617, 14673, 04679, 22479, 12920, 14650 को अलग-अलग दिन देरी से परिचालन किया जाएगा।

रेल अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को अपनी ट्रेनों के बारे में जानकारी लेकर निकलना चाहिए ताकि उन्हें दिक्कत पेश न आए। वहीं ट्रेनों की देरी के क्रम में 11077 जेहलम एक्सप्रैस व आम्रपाली एक्सप्रैस 3-3 घंटे लेट रही। शहीद एक्सप्रैस 14673 अढ़ाई घंटे देरी से पहुंची जबकि जम्मूतवी 2 घंटे देरी से स्पॉट हुई। इसी तरह से जननायक व कटरा जाने वाली स्पैशल ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से आई। शताब्दी करीब आधा घंटा लेट रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *