Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 22 अगस्त 2024 : तापसी पन्नू बॉलीवुड के उन चंद एक्टर्स में शुमार हैं जो हर मुद्दे पर खुलकर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. बात चाहे फिर नेपोटिज्म की हो या फिर किसी पॉलिटिकल मुद्दे पर राय रखने की तापसी पन्नू कभी भी हिचकिचाती नहीं हैं. हाल ही में एएनआई के साथ बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर बॉलीवुड सितारे सामाजिक मुद्दों पर राय क्यों नहीं रखते हैं. तापसी के मुताबिक कई बार एक्टर्स ट्रोल्स के डर से अपने विचारों को व्यक्त नहीं कर पाते हैं.

तापसी कहती हैं, ‘हमारा अपना पॉलिटिक्स है. जरूरी नहीं है कि आपके विचार किसी एक तरफ झुके हुए हों. कई बार लोग मजबूत विचार होते हुए भी उन्हें व्यक्त करने से कतराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अगर वो कुछ बोलेंगे तो भी प्रॉब्लम होगी और नहीं बोलेंगे तो भी प्रॉब्लम होगी.’

एक्ट्रेसेस का कम होता है IQ!
इस बारे में आगे चर्चा करते हुए तापसी ने समझाया कि अक्सर एक्टर्स के कुछ भी कहते ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. लोगों के बीच ऐसी धारणा है कि एक्टिंग की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले लोगों का आईक्यू कम होता है, खासकर एक्ट्रेसेज का. लोगों को लगता है कि एक्ट्रेसेस को सोशल और पॉलिटिकल मुद्दों पर जानकारी नहीं होती है.

वह कहती हैं, ‘मुझे लगता है, यह एक दोधारी तलवार है. यदि आपकी कोई राय है, तो यह भी एक समस्या है. यदि आपके पास कोई राय नहीं है, तो यह भी एक समस्या है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर तरह से दिक्कत है. अगर एक्टर बोलें तो भी वह ट्रोल होंगे और ना बोलें तो भी वह ट्रोल होंगे’.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *