Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 अगस्त 2024 : बाज़ार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी तथा रिलायन्स होम फ़ाइनेंस के प्रमुख अधिकारियों सहित 24 अन्य इकाइयों को कंपनी से धन के हेरफेर के लिए सिक्योरिटी मार्केट से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है.

SEBI ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (KMP) या बाजार नियामक के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ सहित सिक्योरिटी मार्केट से जुड़े रहने से पांच साल की अवधि के लिए रोक दिया है. इसके साथ ही, SEBI ने रिलायन्स होम फाइनेंस को सिक्योरिटी मार्केट से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है और उस पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *