Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 24 अगस्त 2024 : बूड्ढे नाले को प्रदूषण मुक्त बनाने के मुद्दे पर एन.जी.ओ. के सदस्यों द्वारा जो काले पानी का मोर्चा शुरू किया गया है। उसके तहत पहला रोष मार्च शनिवार को फिरोजपुर रोड पर आयोजित किया गया। 

इस दौरान पूरे पंजाब के अलावा राजस्थान से लोग पहुंचने का दावा किया गया है। इन लोगों का कहना है कि बूडढे नाले का पानी सतलुज के जरिए मालवा से लेकर राजस्थान तक पहुंच कर जानलेवा बीमारियां फैला रहा है जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और इस मुहिम को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *