Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 26 अगस्त 2024 : एमाजॉन से शॉपिंग करने वाले जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, एमाजॉन का अधिकारी बनकर पंजाब पुलिस विभाग के पूर्व एस.एस.पी. को कॉल करके बातों में लगा नौसरबाज ने उनके डेबिट कार्ड से 13,740 रुपए निकाल लिए। इस संबंधी 71 वर्षिय पूर्व एस. एस. पी. ने पुलिस को शिकायत दी जिसकी जांच के बाद थाना सात की पुलिस ने अज्ञात नौसरबाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पूर्व एस.एस.पी. कमल कुमार निवासी अर्बन स्टेट फेज वन ने बताया कि जून 2023 में उन्होंने एमाजॉन एप के माध्यम से कुछ सामान मंगवाया था जिसकी पेमैंट उन्होंने यू.पी.आई. से कर दी थी। उन्हें उम्मीद थी कि उनका आर्डर 17 जून 2023 को पहुंच जाएगा लेकिन वह नहीं पहुंचा। उन्होंने अपडेट लेने के लिए एमाजॉन के कस्टर केयर पर बात करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो पाई। कुछ समय बाद उनके मोबाइल  नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को एमाजॉन का अधिकारी बता रहा था जिसका कहना था कि उनका आर्डर तकनीकि कारणों से वापिस चला गया है।ऑर्डर रद्द करने पर उन्हें सात दिन का समय लगेगा।

पूर्व एस.एस.पी. का कहना है कि अभी उनकी बात चल ही रही थी कि उनके बैंक की तरफ से मैसेज आने शुरू हो गए। बैंक की तरफ से डेबिट कार्ड से कई ट्रांजैक्शन करने के लिए ओ.टी.पी. आए हुए थे। उन्होंने तुरंत बैंक के कस्टर केयर में कॉल करके अपना कार्ड बंद करवाया। ऑन लाइन बैंकिंग करके स्टेटमेट देखी तो 2 ट्रांजैक्शन के माध्यम से उनके डेबिट कार्ड से 13,740 रुपए निकाले जा चुके थे। इस मामले की जांच शुरू हुई तो थाना सात में अज्ञात नौसरबाज के खिलाफ फ्रॉड का केस दर्ज कर लिया गया। फिलहाल नौसरबाज की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *