Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 27 अगस्त 2024 : चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. तेजिंदर सिंह के बेटे ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने आई तो उसने पुलिस को देखकर बाथरूम में रखी हार्पिक पी ली।

यह घटना करीब दो दिन पहले की है जब चंडीगढ़ पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जालंधर के फिल्लौर स्थित पुलिस लाइन  में आरोपी के घर पहुंची थी। पुलिस को आता देख आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों और पुलिस ने गेट खोलकर देखा तो आरोपी बेहोश था और हार्पिक फर्श पर गिरा हुआ था। 

यह देखकर पुलिस टीम ने संबंधित थाने को सूचित किया और आरोपी को फिल्लौर अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां से उसे जालंधर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां से डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया।  पी.जी.आई डॉक्टरों ने बताया कि हार्पिक पीने से आरोपी के मुंह और पेट में छाले हो गए हैं। दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सोमवार को आरोपी को पी.जी.आई. से डिस्चार्ज किया गया। इसकी सूचना मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये था मामला

चंडीगढ़ के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का आरोपी से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क हुआ था। सोशल नेटवर्किंग साइट पर दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिए। इसके बाद दोनों में बातचीत और चैटिंग होने लगी। आरोपी ने छात्रा को बातों में उलझाकर उससे वीडियो कॉल पर बात करना शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि इसी बीच आरोपी ने लड़की के भरोसे का फायदा उठाया और नहाते समय उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर फोटो खींच ली। इसके बाद आरोपी तीन-चार बार छात्रा से मिलने चंडीगढ़ आया। इसके बाद आरोपी बार-बार वीडियो कॉल पर खुद को न्यूड दिखाने और मिलने का दबाव बनाने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई और साइबर पुलिस स्टेशन ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *