Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 30 अगस्त 2024 : स्थानीय सी एम.सी. हॉस्पिटल के पास पड़ते घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके हरगोविंद नगर में देर रात को चाय बनाने दौरान गैस सिलेंडर के हुए जोरदार धमाके से 55 वर्षीय महिला बुरी तरह से आग की भयानक लपटों में झुलस गई l

जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा महिला को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा पीड़ित महिला को चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के दौरान लगी भयानक आग से महिला 60 फीसदी तक झूलस चुकी है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *