Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 02 सितम्बर 2024 : मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आपको बता दें कि पंजाब और चंडीगढ़ में फिर मौसम करवट लेने वाला है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज मानसून सक्रिय हो रहा है। चंडीगढ़ व मोहाली में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है वहीं सोमवार से लेकर बुधवार तक पंजाब में भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के जिलों पठानकोट, रूपनगर, एसए.एस. नगर, होशियारपुर में अधिक बारिश की संभावना है। वहीं पटियाला, लुधियाना, कपूरथला, अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर व नवाशहर में हल्की बारिश की संभावना बन रही है। जबकि मंगलवार को कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं आपको बता दें कि 5 सितंबर को कई जिलों में बारिश के आसार हैं और  7 सितंबर को पंजाब व चंडीगढ़ में बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया। उनका कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतर जिलों में तापमान 35 डिग्री के लगभग रहने के आसार हैं। 

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों में धूप निकलने से पंजाब के जिलों का तापमान 37 डिग्री पहुंच गया था। फरीदकोट में तापमान 37.4 व अन्य जिलों में 34-35 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। हरियाणा सीमा के आसपास उत्तर प्रदेश में बन रहे दबाव क्षेत्र ने मानसून के प्रभाव को थोड़ा कम कर दिया है जिसके चलते अब मौसम विशेषज्ञों के अनुसार येलो अलर्ट अब नहीं है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *