Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 03 सितम्बर 2024 : कनाडा में मशहूर पंजाबी गायक अमृतपाल सिंह ढिल्लों उर्फ ए.पी. ढिल्लों के घर पर फायरिंग के बाद उनका पहला बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर एपी ने लिखा ,” मैं बिल्कुल सुरक्षित हूं..आप सभी का शुक्रिया, जिन्होंने हमसे संपर्क किया। आपका समर्थन ही सब कुछ है…. सभी को शांति और प्यार।”

बता दें कि सोमवार को कनाडा के वैंकूवर में उनके घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। यह घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। कनाडा में सुबह (भारतीय समय के अनुसार दोपहर) को कुछ गैंगस्टरों ने सिंगर घर के बाहर गोलियां चलाई है। इस दौरान घर का दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना को लेकर भारतीय और कनाडाई एजैंसियां अलर्ट हो गई है। लॉरेंस गैंग के कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर सिंगर के घर पर फायरिंग की पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा था-1 सितंबर की रात को हमने कनाडा में 2 जगहों पर फायरिंग की, जिसमें विक्टोरिया द्वीप और वुडब्रिज टोरंटो शामिल है। इसकी हम जिम्मेजारी लेते है। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *