Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 05 सितम्बर 2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापक दिवस, बाबा जीवन सिंह जी के जन्म दिवस और श्री गुरु अर्जन देव जी का गुरता गद्दी दिवस की बधाई दी है। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ” शिक्षक समाज के शिल्पकार हैं जो भविष्य के प्रतिभाशाली बच्चों को  तराशने का काम करते हैं… शिक्षक एक सफल राष्ट्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं… आज शिक्षक दिवस के अवसर पर हम देश के सभी मेहनती शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं …सभी के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं…।

अगले ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा,” शांति के प्रतीक सचखंड श्री दरबार साहिब जी की स्थापना का महान कार्य संपन्न करने वाले 5वें पातशाह धन धन श्री गुरु अर्जन देव जी के गुरता गद्दी दिवस पर सभी संगतों को कोटि-कोटि बधाई…

‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ के रूप में पूजनीय शहीद बाबा जीवन सिंह जी (भाई जैता जी) को उनकी जयंती पर कोटि कोटि प्रणाम… सेवा, समर्पण और वीरता के लिए उनका नाम सिख इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में चमकता रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *