Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2024 . रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं. इन दिनों दोनों पेरिस में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. कपल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़क पर घूमते हुए दिखे. इस दौरान कपल ने फैन के साथ सेल्फी भी खिंचवाई. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक तस्वीर शेयर हुई है, जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं. दोनों अपने फैन के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए दिख रहे हैं. फोटो में रणबीर कपूर की हल्की दाढ़ी भी नजर आ रही है. इस दौरान आलिया भट्ट बेज कोट में नजर आईं, जिसे उन्होंने व्हाइट टॉप से पेयर किया. उन्होंने बालों का बना बनाया हुआ था और साथ ही एक बैग भी कैरी किया.

एयरपोर्ट पर बेटी संग स्पॉट हुआ था कपल
तस्वीर में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर ने टी-शर्ट के ऊपर शर्ट पहनी है. वह फोटो में कैप पहने हुए नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि पिछले हफ्ते रणबीर और आलिया मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. कपल के साथ बेटी राहा कपूर भी नजर आईं. वहीं, रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी दिखीं. उस दौरान दादी नीतू कपूर को देखकर राहा कपूर का क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में बिजी हैं, जिसे नितेश तिवारी बना रहे हैं. इस मूवी में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. ये फिल्म 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ‘जिगरा’ को आलिया भट्ट ने करण जौहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. वेदांग रैना भी फिल्म का हिस्सा हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *