Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 23 सितम्बर 2024 : पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिन राज्य में भारी बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन इसके बाद मानसून एक्टिव होने से कई जिलों में सामन्य से मध्यम बारिश होने के आसार बने हुए है।

विभाग के अनुसार 25 सितंबर के बाद से मानसून दोबारा एक्टिव होगा और राज्य से जाने से पहले झमाझम बारिश होगी। बता दें कि इस साल पंजाब में मानसून सीजन के दौरान  308.1 MM वर्षा हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर 419.2 MM वर्षा होती है।

किसानों की बढ़ेगी परेशानी
उधर, कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक अगर तेज हवाओं के साथ बारिश होगी तो धान की फसल में दाने के दागी होने की संभावना है और धान को भारी नुक्सान होगा। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *