Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 23 सितम्बर 2024 . दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा 23 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आज वह 81 साल की हो गई हैं. इस खास पर मौके पर काजोल ने बहन तनीषा के साथ मिलकर मां तनुजा का जन्मदिन मनाया और साथ ही फैंस को सेलिब्रेशन की झलक भी दिखाई. काजोल ने मां तनुजा के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

काजोल ने मां तनुजा के बर्थडे पर इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में देखा जा सकता है कि तनुजा चेहरे पर स्माइल लिए हुए चेयर पर बैठी हुई हैं. वहीं, काजोल और तनीषा उनके साथ पोज देते हुए दिख रही हैं. तीनों साड़ी पहने हुए ट्रेडिशनल में लुक में नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में काजोल ने बर्थडे केक की झलक दिखाई है, जिस पर उनकी मां तनुजा की खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट फोटो नजर आ रही हैं.

काजोल ने मां के लिए लिखा प्यारभरा नोट
तनुजा के बर्थजे पर इन खास फोटो को पोस्ट करते हुए काजोल ने मां पर जमकर प्यार लुटाया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, अगर जन्मदिन फूल होते तो हम पूरी टेबल भर देते. हमारी एवरग्रीन, क्रेजी और खूबसूरत मां को 81वां यानी 18वां जन्मदिन मुबारक. हम आपसे बहुत प्यार करते हैं.’ काजोल के इस पोस्ट पर सेलेब्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं और साथ ही तनुजा को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं.

डॉटर्स डे पर काजोल ने शेयर किया खूबसूरत पोस्ट
इससे पहले काजोल ने डॉटर्स डे पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ नजर आईं. दूसरी तस्वीर में तनुजा के साथ नातिन नीसा दिखीं. काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी खूबसूरत लड़कियों को डॉटर्स डे की शुभकामनाएं और निश्चित रूप से मेरी मां को भी, और उन सभी को जिन्हें मैं जानती हूं और जिन्हें मैं नहीं जानती. हमें यह सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है कि हम बेटियां हैं, लेकिन यह यह अच्छा लगता है. हमें तो किसी भी तरह केक खाने का बस मौका चाहिए.’

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *