Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

अमृतसर 23 सितम्बर 2024 : थाना सिविल लाइन्स की पुलिस ने फ्रैंडस हुक्का बार क्वीनज़ रोड पर रेड करके 6 हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस की रेड पड़ते ही वहां पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई तथा इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान आरोपी अभिलेष कुमार पुत्र मिश्री लाल निवासी यू.पी. वर्तमान निवासी फ्रैडज बार क्वीनज़ रोड तथा युवराज सिंह उर्फ  युवी निवासी गुरू रामदास एवेन्यू तरनतारन रोड पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए उक्त बार पर रेड करके अवैध तौर से 6 हुक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध सिगरेट व तंबाकूनोशी एक्ट के अधीन केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *