Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 25 सितम्बर 2024 : जिला जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, मंगलवार को डेंगू एवं चिकनगुनिया का एक-एक और पॉजिटिव केस मिलने से जिले में डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 44 एवं चिकनगुनिया के पॉजिटिव रोगियों की संख्या 9 पर पहुंच गई है।

जिला एपिडैमोलोजिस्ट डॉ. शोभना बांसल ने बताया कि मंगलवार को डेंगू संदिग्ध 10 रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और इनमें से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले की • पॉजिटिव आने वाली 53 वर्षीय महिला  शाहकोट की रहने वाली है जबकि एक रोगी किसी अन्य जिले से संबंधित है। उन्होंने बताया कि चिकनगुनिया पॉजिटिव आने वाला 50 वर्षीय पुरुष भार्गव कैंप का रहने वाला है।

डॉ. शोभना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने मंगलवार को जिले के 3181 घरों में सर्वे किया और उन्हें 13 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला। इनमें 9 स्थान शहरी तथा 4 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *