Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली. अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं. भारत की ही तरह देश के नागरिकों से तरह-तरह के चुनावी वादे किए जा रहे हैं. अब दिल्लीवालों की ही तरह अमेरिकी नागरिकों को मुफ्त में बिजली मिलेगा. दरअसल, मिशिगन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं 12 महीनों के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमत आधी कर दूंगा. हम अपने पर्यावरण संबंधी अनुमोदनों में गंभीरता से तेजी लाएंगे और अपनी बिजली क्षमता को जल्दी से दोगुना कर देंगे. इससे मुद्रास्फीति कम होगी और अमेरिका और मिशिगन फैक्ट्री बनाने के लिए धरती पर सबसे अच्छी जगह बनेंगे.

डोनाल्ड ट्रंप के वीडियो को दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शेयर किया है.

इस वीडियो को शेयर करते हुए केजरीवाल ने लिखा कि ट्रंप ने घोषणा की है कि वे बिजली की दरें आधी कर देंगे. अमेरिका में मुफ्त की रेवड़ी पहुंचेगी…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *