Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

28 नवंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) – अब उपभोक्ताओं को खराब उत्पादों के लिए कंपनियों के पीछे दौड़ने की जरूरत नहीं होगी। अगर कोई प्रोडक्ट खराब निकलता है और कंपनी उसे बदलने या सुधारने में आनाकानी करती है, तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई करना आसान होगा।

सरकार की नई पहल: ई-जागृति पोर्टल उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय अब उपभोक्ताओं की शिकायतों को आसानी से दर्ज करने और ट्रैक करने के लिए ई-जागृति पोर्टल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस पोर्टल के जरिए शिकायतों का ऑटोमेशन और डिजिटलीकरण होगा, जिससे उनका समाधान तेजी से किया जा सकेगा। मंत्रालय का मानना है कि इससे संबंधित पक्षों के बीच संवाद बेहतर होगा और शिकायतों का त्वरित निवारण होगा।

ई-दाखिल पोर्टल की सफलता देशभर में फिलहाल ई-दाखिल पोर्टल काम कर रहा है, जो कोविड महामारी के दौरान 7 सितंबर 2020 को शुरू किया गया था।

कुल उपयोगकर्ता: लगभग 2.81 लाख
दर्ज मामले: 1.98 लाख से ज्यादा
सुलझाए गए मामले: 38,453
लद्दाख में हाल ही में लॉन्च होने के साथ अब यह पूरे देश में सक्रिय है। मंत्रालय ने बताया कि इस पोर्टल की सफलता को देखते हुए अब ई-जागृति पोर्टल पर भी काम शुरू हो गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *