Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 29 नवम्बर 2024 (भारत बानी ब्यूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले सैक्टर-26 स्थित 2 क्लबों में बम धमाकों के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के Entry Points और सेक्टरों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। 

ट्रेनिंग के बाद नाकों पर 542 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो हर वाहन चालक से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच करने में जुटी हैं। उधर, अधिकारियों ने पैक्स का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारी रोजाना बैठकें कर रहे हैं।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिसंबर के दौरे को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ वहीं पुलिस ने गुरुवार को स्टेशन पर 3 घंटे तक सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने सभी प्रवेश द्वारों, यात्रियों के सामान और पार्सल कार्यालयों के पास पड़े बक्सों की जांच की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *