Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
महानगर में अवैध रूप से बनी इमारतों को लेकर नगर निगम कमिश्नर आदित्य एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं

लुधियाना 29 नवम्बर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) पंजाब रैवेन्यू ऑफिसर यूनियन के पंजाब प्रधान सुखचरण सिंह चन्नी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने वाली विजीलैंस खिलाफ उतरे राज्यभर के रैवेन्यू अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को भी सामूहिक छुट्टी लेकर अपने विरोध को जारी रखने की घोषणा की गई है जिसके बाद 29 नवंबर को पंजाब में रैवेन्यू अधिकारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

बता दें कि बरनाला विजीलैंस द्वारा प्रधान चन्नी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू करने का दावा किया गया था। बुधवार को हुई चन्नी की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी करार देते हुए रैवेन्यू ऑफिसर्ज यूनियन ने वीरवार को राज्यभर में तैनात यूनियन सदस्यों तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सब-रजिस्ट्रार और डी.आर.ओ. को रोषस्वरूप सामूहिक छुट्टी लेकर बरनाला विजीलैंस ऑफिस के बाहर पहुंचने के लिए कहा था।

वहां पर उनके द्वारा प्रधान चन्नी की हुई गिरफ्तारी को नाजायज करार देते हुए विजीलैंस खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया गया। यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा मामले की सच्चाई जानने के लिए विजीलैंस की हिरासत में प्रधान चन्नी से मिलने का प्रयास भी किया गया लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई, इससे गुस्से में आई यूनियन ने अपनी हड़ताल को और आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को भी सामूहिक छुट्टी लेने की घोषणा कर दी।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *