Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

Stock Market Crash 17 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) : वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों मंगलवार (17 दिसंबर) को बड़ी गिरावट लेकर बंद हुआ। व्यापार घाटा (Trade Deficit) बढ़ने की वजह से अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने और वैश्विक बाजारों में सुस्ती का घरेलू बाजारों पर असर पड़ा।

साथ ही इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींचा। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 दिसंबर की बैठक से पहले ब्याज दरों में कटौती के संकेतों को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसकी वजह से भी बाजार में आज बिकवाली देखने को मिली।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 200 से ज्यादा अंक की गिरावट के साथ खुला। कारोबार के दौरान यह 80,612.20 अंक तक गिर गया था। अंत में सेंसेक्स 1.30% या 1064.12 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 80,684.45 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी 1.35% या 332.25 अंक की गिरावट के साथ 24,336.00 पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में 48 के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स की सभी कंपनियों लाल निशान में बंद

सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर मंगलवार (17 दिसंबर) को गिरावट में बंद हुए। भारती एयरटेल का शेयर सबसे ज्यादा 2.83% गिर गया। इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस (TCS), रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एलएडंटी, बजाज फिनसर्व,अल्ट्रा सीमेंट प्रमुख रूप से गिरावट में रहे।

शेयर बाजार में 17 दिसंबर को गिरावट को वजह ?

फाइनेंशियल और एनर्जी शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से शेयर बाजार में गिरावट आई। साथ ही निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 18 दिसंबर की बैठक से पहले ब्याज दरों में कटौती के संकेतों को लेकर सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसकी वजह भी बाजार में आज बिकवाली देखने को मिल रही है।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

सोमवार (16 दिसंबर) को घरेलू इक्विटी बाजार इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 24,700 के स्तर से नीचे फिसल गया। सेंसेक्स 384.55 अंक या 0.47% गिरकर 81,748.57 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 100.05 अंक या 0.4% गिरकर 24,668.25 पर बंद हुआ। आईटी और मेटल स्टॉक्स के साथ चीन के मिश्रित आंकड़ों के बाद एशिआई बाजारों में गिरावट के कारण बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सोमवार को गिरावट में बंद हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *