Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बठिंडा 30 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) – किसानों के पंजाब बंद को भारी समर्थन मिला। महानगर बठिंडा के सभी प्रमुख बाजार मुकम्मल तौर पर बंद रहे। बस तथा रेल यातायात भी पूरी तरह ठप्प रहा। दूध तथा सब्जियों की सप्लाई भी बंद रही। बस स्टैंड के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। व्यापारियों तथा दुकानदारों ने बंद को पूरा समर्थन देते हुए अपने कारोबार तथा दुकानों को पूरी तरह बंद रखा।

सड़कों पर आम लोगों का आवागमन भी बहुत कम रहा जिस कारण सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा रहा। महानगर बठिंडा में किसानों ने भाई कन्हैया चौक पर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया और आवाजाही को पूरी तरह ठप्प किया। पुलिस ने कई सड़कों पर बैरिकेडिंग करके यातायात को अन्य सड़कों की ओर डायवर्ट किया।

बाहर से आने वाले कुछ यात्री बस स्टैंड पर भी फंसे रहे व बसें न मिलने के कारण उन्हें और  वैकल्पिक माध्यमों से अपनी मंजिल की ओर रवाना होना पड़ा। शहर की मुख्य सब्जी मंडी के अलावा अन्य सब्जी मंडियां भी पूरी तरह बंद रही। जिले में किसानों ने संगत कैंचियां, मौड़ मंडी , तलवंडी साबो तथा रामपुरा फूल  में भी धरने देकर रोष प्रदर्शन किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *