Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बठिंडा 30 दिसंबर 2024 (भारत बानी ब्यूरो ) –: किसानों के आज ‘पंजाब बंद’ के आह्वान को देखते हुए बठिंडा जिले में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां सब्जी मंडी बंद रखी गई। इसके साथ ही सरकारी बसें सड़कों पर नहीं चलने के कारण बस अड्डों पर खड़ी बसों के कारण यात्रियों की भारी भीड़ देखी गयी।

किसानों द्वारा सड़कें जाम कर दी गई हैं। गौरतलब है कि किसानों के आह्वान पर आज सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब पूरी तरह बंद रहेगा। इसमें सिर्फ आपातकालीन सेवाओं को राहत रहेगी। रेलवे और सड़क यातायात जाम रहेगी, दुकानें भी बंद रहेंगी, गैस स्टेशन, पेट्रोल पंप, सब्जी मंडी, दूध आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *