Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 26 मार्च 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -: हरियाणा के बिजली वितरण निगमों में भर्तियों पर अस्पष्ट रवैये से नाराज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को नया हलफनामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। इसमें यह बताना होगा कि उत्तर और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में कितनी नियुक्तियां की गई हैं और कितने पद अभी भी खाली रह गए हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दोनों बिजली निगमों के लिए 447 अपर डिवीजन क्लर्की लिए अधिसूचना जारी की थी। सरकार की ओर से हाईकोर्ट मेंहलफनामा दाखिल कर बताया गया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 232 और उत्तरी में केवल 123 उम्मीदवारों का चयन करने की सिफारिश प्राप्त हुई है।

इससे पहले हाईकोर्ट को बताया गया था कि 429 उम्मीदवार पद पर नियुक्त करने के योग्य पाए गए हैं। हाईकोर्ट ने सरकार के इस अस्पष्ट जवाब पर स्पष्टीकरण मांगा है। हाईकोर्ट में कुछ युवाओं ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि निगमों में रिक्त पद होने के बावजूद भी नियुक्तियां नहीं दी जा रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *