Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
rupees

16 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो): वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू) ने 2011-2014 के लिए संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्टिंग में विसंगतियों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर कार्रवाई की है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पर 37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

बुधवार को नियामकीय फाइलिंग में यूनियन बैंक बताया कि उसने “ऐसी गैर-अनुपालन की पुनरावृत्ति से बचने के लिए आवश्यक उपाय किए हैं।”

वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-आईएनडी) ने 15 अप्रैल के अपने आदेश में “वर्ष 2011 से 2014 के दौरान संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्टिंग में पाई गई विसंगतियों” के लिए 37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

यूनियन बैंक के शेयर बीएसई पर पिछली क्लोजिंग से 1.88 प्रतिशत बढ़कर 124.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

सारांश: वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू-आईएनडी) ने 15 अप्रैल के अपने आदेश में वर्ष 2011 से 2014 के दौरान संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्टिंग में पाई गई विसंगतियों के लिए 37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *