Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 21 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) -चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पांच दिन मौसम साफ रहेगा। रात में भी अब पारा 27 डिग्री से नीचे नहीं आ रहा है। 

न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहकर 27.3 डिग्री सैल्सिय दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक होकर 36.6 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि पहली मार्च से अब तक 29.5  मिमी बारिश हो चुकी है, जो इस अवधि में होने वाली कुल बारिश के लगभग बराबर है। चंडीगढ़ के ज्यादातर लोग सैर करने के लिए सुखना लेक आते है। 

दिन में पड़ने वाली गर्मी से पहले सुखना पर डगशाई की पहाड़ियों के पीछे से उगते सूरज के साथ हलकी ठंडक के बीत सैर के लिए लोग वाले साढ़ें 5 बजे ही पहुंचने लगे है। सैर के बाद घर वापसी से पहले कुछ देर सुस्ताने बैठ जाते हैं। इस दौरान उगते सूरज की किरणों के बीच योग और एक्सरसाइज करते हैं। संडे को भी 36.6 डिग्री तक पारा पहुंचा और आने वाले दिनों के साफ मौसम में 23 अप्रैल के बाद पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। 

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *