Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
gaurav taneja

23 अप्रैल 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) :- पिछले दिनों एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के रेस्तरां में जाकर एक सिंपल टेस्ट के जरिए वहां के पनीर को नकली बता दिया। इस पर गौरी खान के रेस्तरां का भी बाद में बयान आया। अब इस मामले में इंफ्लुएंसर गौरव तनेजा भी अपना नजरिया बताते नजर आए। जानिए, क्या है ये पूरा मामला और गौरव तनेजा ने क्या कहा? 

इंफ्लुएंसर ने गौरी खान के रेस्तरां पर किए सवाल
हाल ही में एक इंफ्लुएंसर सार्थक सचदेवा ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जो अब हटा दिया गया है। इसमें सार्थक गौरी खान के रेस्तरां में जाता है और वहां मिलने वाले पनीर पर आयोडीन टेस्ट करता है, जिसके कारण पनीर का रंग काला पड़ जाता है। इसके बाद सार्थक दावा करता है कि ये पनीर नकली है। इस वीडियो पर रेस्तरां की तरफ से भी सफाई आई, जिसमें कहा गया कि आयोडीन टेस्ट पनीर में स्टार्च की मात्रा को बताता है, पनीर के असली या नकली होने को यह साबित नहीं करता है। 

गौरव तनेजा ने बता दी सच्चाई 
गौरी खान के रेस्तरां से जुड़े मामले के बीच इंफ्लुएंसर गौरव तनेजा ने सच्चाई सामने रखी है। वह कहते हैं, ‘ 99 प्रतिशत नकली पनीर भी आयोडीन टेस्ट को पास कर सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि बाजार में सबसे ज्यादा मिलावटी प्रोडक्ट पनीर है। आपने देखा होगा कि आजकल हर शख्स जहां भी जाता है, अपने साथ आयोडीन ले जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि आप आयोडीन से पनीर के असली या नकली होने की जांच नहीं कर सकते। मैंने डेयरी बिजनेस में काम किया है।’  

कौन है गौरव तनेजा
गौरव तनेजा एक यूट्यूबर, इंफ्लुएंसर हैं। ‘फ्लाइंग बीस्ट’ नाम का यूट्यूब चैनल चलाते हैं। इन दिनों वह अपना एक डेयरी बिजनेस भी कर रहे हैं। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *