Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

होशियारपुर, 28 अप्रैल: जिले में नशे के खिलाफ छेड़े गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुई, जिसमें एसएसपी संदीप कुमार मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि ‘विलेज डिफेंस कमेटी – पिंडा दे पहिरेदार’ से संबंधित जिला स्तरीय समागम 2 मई को जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटियों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कमेटियों की भूमिका गांवों को नशे से मुक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करना आवश्यक है।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने सभी संबंधित विभागों को उनकी भूमिका स्पष्ट रूप से समझाई और निर्देश दिया कि वे कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि हर विभाग को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा ताकि इस अभियान का वास्तविक उद्देश्य, यानी नशा मुक्त समाज की स्थापना, साकार हो सके।

एस.एस.पी. संदीप कुमार मलिक ने कहा कि पुलिस विभाग की ओर से भी ‘पिंडा दे पहिरेदार’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांवों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कमेटी के सदस्यों को नशा तस्करी से संबंधित जानकारी देने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और समय पर रिपोर्ट करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर ओइशी मंडल, एस.पी मेजर सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर संजीव कुमार, एस.डी.एम टांडा परमप्रीत सिंह, डी.एस.पी मनप्रीत शीमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *