Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

होशियारपुर, 5 जून 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए अजीत नगर अस्लामाबाद,  होशियारपुर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिप्टी कमिश्नर ने बतौर मुख्यातिथि स्वयं पौधारोपण किया। सोनी परिवार व राउंड ग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी ने भी हिस्सा लिया और पौधारोपण किया।

      डिप्टी कमिश्नर ने कहा इस अवसर पर कहा कि हर नागरिक को पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हरियाली को बढ़ावा मिल सके और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना किया जा सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घरोंकार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने सोनी परिवार का पर्यावरण सरंक्षण में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संदीप सोनी परिवार की ओऱ से अपनी 3 एकड़ जमीन में 100 से अधिक प्रजातियों के पौधे लगा कर इस बायोडाइवरसिटी पार्क में तब्दील करने का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा यहां आम लोगों के लिए सैरगाह, बच्चों के लिए पार्क भी बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है, जो कि बेहतरीन कार्य है।

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से अपील की कि वे पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय योगदान दें और स्थायी विकास की दिशा में आगे बढ़ें।उन्होंने कहा कि प्रशासन इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर बढ़ावा देगा, ताकि समाज में हरित भविष्य की नींव मजबूत हो सके। इस मौके पर संदीप सोनी, राकेश मरवाहा, आई.जे.एम.एस. सिद्धू, डा. रजनीश, राममूर्ति शर्मा, डा. कुलदीप नंदा, पार्षद मुखी राम, एडवोकेट मनिंदर पाल सिंह, एडवोकेट लवकेश ओहरी, मनवीन के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।  

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *