Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
moga police

 मोगा 02 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : मोगा में पुलिस और हत्या के दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक मोगा में 13 मार्च को शिवसेना नेता की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने दो दिन पहले हिमाचल से पकड़ा था। दोनों आरोपियों की पहचान अरुण हांडा और सिकंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों मोगा के रहने वाले हैं और उन पर 24 मामले दर्ज हैं। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा था।

इस दाैरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोगा के सिंघावाला पर गंदे नाले के साथ लगते रोड में एक जगह पर हथियार छुपाकर रखे थे। पुलिस जब दोनों आरोपियों को साथ लेकर असलाह रिकवरी करने आए तो सिकंदर ने छुपाए हुए पिस्तौल से पुलिस के ऊपर तीन फायर किए। जवाबी फायरिंग में एक गोली सिकंदर की टांग में लगी।  अरुण हांडा ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसको पकड़ लिया।



Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *