Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203
air services

नई दिल्ली 04 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : फ्रांसीसी हवाई यातायात नियंत्रकों की हड़ताल के कारण शुक्रवार को पेरिस के सभी हवाई अड्डों पर लगभग 40 प्रतिशत उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसने गर्मियों की छुट्टियों के चरम सीजन में हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया। बेहतर कार्य स्थितियों की मांग को लेकर यह हड़ताल किया जा रहा है। गुरुवार को फ्रांस के विभिन्न हवाई अड्डों पर व्यवधान उत्पन्न होना शुरू हो गया और शुक्रवार को यह तेज हो गया। 

फ्रांस की राष्ट्रीय नागरिक विमानन प्राधिकरण ने एयरलाइनों से शुक्रवार को पेरिस के चार्ल्स डी गॉल, ओर्ली और ब्यूवैस एयरपोर्ट्स पर 40 प्रतिशत उड़ानें, नीस में आधी उड़ानें और मार्सिले, ल्योन और कुछ अन्य शहरों में 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द करने को कहा। प्रधिकरण ने आगे चेतावनी भी दी कि सभी फ्रांसीसी हवाई अड्डों पर व्यवधान और लंबी देरी हो सकती है। 

400 उड़ानें हुई रद्द और 70 हजार यात्री हुए प्रभावित

रयानएयर उन एयरलाइनों में शामिल थी, जिसने सबसे ज्यादा उड़ाने रद्ध की। इसने 400 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं, जिससे 70,000 यात्री प्रभावित हुए। कंपनी ने कहा कि हड़ताल से फ्रांसीसी हवाई क्षेत्र में उसकी सभी उड़ानें प्रभावित होंगी। साथ ही, फ्रांसीसी हवाई अड्डों के अंदर और बाहर यातायात भी प्रभावित होगा। एयरलाइन ने यूरोपीय संघ से हवाई यातायात नियमों में सुधार करने का आग्रह किया।

यूनियनों की मांग 

हड़ताल का नेतृत्व करने वाली दो यूनियनों में से एक, यूएनएसए-आईसीएनए ने एक बयान में कहा कि बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को संभालने के लिए पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं और महंगाई की वजह से वेतन की क्रय शक्ति घटती जा रही है। यूनियनें उन नए सुधार उपायों का भी विरोध कर रही हैं, जिनका उद्देश्य उनके काम की निगरानी को सख्त बनाना है। ये सुधार हाल ही में बोर्डो हवाई अड्डे पर हुई एक लगभग टक्कर की घटना के बाद लाए गए हैं।

परिवहन मंत्री फिलिप टैबरोट ने यूनियन की मांगों को और फ्रांस में गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत में हड़ताल करने के उनके फैसले को अस्वीकार्य करार दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *