Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

चंडीगढ़ 09 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब के मौसम को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। दरअसल, मौसम विभाग की ओर से आज कई स्थानों पर गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ 10 जुलाई यानी कल के लिए भी कई जिलों में बिजली की गर्जना के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर जिलों में बिजली की गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लोगों को कल ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि भारी बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), पटियाला और संगरूर जिलों में बिजली चमकने और गर्जना का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 11, 12, 13 और 14 जुलाई के लिए अभी तक किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

सारांश:
पंजाब में 9 और 10 जुलाई को मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ जिलों में आंधी और तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। स्कूलों में छुट्टी और बचाव इंतज़ामों की भी संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *