Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पंजाब 21 जुलाई 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 20 से 24 जुलाई तक बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 और 22 जुलाई को खासतौर पर भारी बारिश का’ यैलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। 

जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला समेत 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 23 जुलाई को मौसम सामान्य रहने के आसार हैं, लेकिन 24 जुलाई को फिर से अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे जिलों में बारिश हो सकती। 

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब के कई हिस्सों में भी असर देखने को मिलेगा। ऐसे में यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम को ध्यान में रखते हुए ही बाहर निकलें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *