Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

दुबई 16 सितंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) भारतीय टीम के एशिया कप मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाने के फैसले को लेकर बड़ा हुआ विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खीझकर मैच रैफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए हटाने की मांग की है. पाकिस्तान की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली हो गई है.

टीम इंडिया ने पहलगाम हमले का जताया था विरोध
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार को सात विकेट से मिली जीत के बाद टीम के फैसले का बचाव करते हुए कहा था कि यह पहलगाम आतंकवादी हमले से पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए था. पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों ने इस हमले में 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी.

पीसीबी ने की भारतीय टीम की शिकायत
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने समूचे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) से शिकायत की और अब आईसीसी के दखल की मांग की है.

एशिया कप से हटने की धमकी दे रहा पाकिस्तान
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के अनुसार पायक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने की धमकी दी है. पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के एशियन क्रिकेट काउंसिल के वर्तमान प्रमुख होने के कारण ऐसा होना असंभव लगता है. दूसरी ओर आईसीसी के हेड भारत के जय शाह हैं. हालाकि एशिया कप आईसीसी का टूर्नामेंट नहीं है और इसका प्रबंधन एसीसी करता है.

क्या मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगा भारत?
बीसीसीआई ने अभी तक पीसीबी के बयान का जवाब नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि अगर टीम इंडिया 28 सितंबर को फाइनल में पहुंचती है तो हमारे खिलाड़ी नकवी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे. नकवी एसीसी प्रमुख होने के नाते चैंपियन टीम को ट्रॉफी दे सकते हैं.

सारांश:
Asia Cup में भारत की जीत के बावजूद टीम ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि यह फैसला पाकिस्तान के खिलाड़ियों से सम्मान मिलने को लेकर उठाया गया, जिससे टूर्नामेंट में विवाद बढ़ गया है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *