Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 03 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) गांधी नगर मार्किट स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में आज सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचते ही रेस्क्यू शुरू कर दिया और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। बताया जा रहा है कि यह दुकान उस नेता की है जो हाल ही में अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पूरी मार्किट में दहशत का माहौल है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।

सारांश:
AAP नेता की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, हादसे में दुकान का काफी सामान जलकर खाक हो गया।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *