Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 19 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पंजाब सरकार ने इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम में तत्काल अप्वाइंटमैंट फीस में की 50 प्रतिशत कटौती की है। पंजाब सरकार ने जनता को राहत देते हुए इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम में तत्काल अप्वाइंटमैंट फीस को 10,000 रुपए से घटाकर 5,000 रुपए कर दिया है। यह आदेश गत शुक्रवार से लागू हो चुका है। सरकार के इस फैसले से उन नागरिकों को बड़ी सहूलियत मिलेगी जिन्हें प्रॉपर्टी रजिस्ट्री, तबदील मलकियत या अन्य दस्तावेज की किसी कारणवश तुरंत मंजूरी चाहिए होती है।

सब रजिस्ट्रार कार्यालय जालंधर-1 में तैनात ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार-1 दमनवीर सिंह और सब रजिस्ट्रार-2 कार्यालय के ज्वाइंट सब रजिस्ट्रार जगतार सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने इजी रजिस्ट्रेशन सिस्टम को और अधिक जनहितकारी बनाने हेतु यह संशोधन किया है। उन्होंने बताया कि अब कोई भी व्यक्ति यदि अपना रजिस्ट्री संबंधी कार्य तुरंत करवाना चाहता है, तो उसे पहले की तरह 10,000 रुपए नहीं बल्कि केवल 5,000 रुपए ही देने होंगे। यह शुल्क सीधे उसी दिन की अप्वाइंटमैंट सुनिश्चित करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *