Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 26 नवंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) . स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने किसी को रोस्ट तो नहीं किया, लेकिन एक ऐसी टी-शर्ट पहने नजर आए, जिसके बाद देश की सियासत में एक बड़ी हलचल मचा दी है. कुणाल कामरा RSS की एक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जो कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मजाक उड़ाती है.

टी-शर्ट पर एक कुत्ते की तस्वीर के साथ ‘आरएसएस’ का संदर्भ है, जिसे अपमानजनक बताया. इस पर बीजेपी और सहयोगी शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. महाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने पीटीआई को कहा, ‘ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई होगी.’

कॉमेडी क्लब में नहीं खींची गई तस्वीर

विवाद सामने आए के बाद कुणाल कामरा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया कि आरएसएस का संदर्भ देने वाली तस्वीर किसी कॉमेडी क्लब में नहीं खींची गई थी. महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने आगाह किया कि पुलिस ऑनलाइन ‘आपत्तिजनक’ सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.

कामरा को जवाब देना होगा: शिवसेना नेता
वहीं, बीजेपी की सहयोगी शिवसेना के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने भी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भगवा संगठन को हास्य कलाकार के विवादास्पद पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कामरा ने पहले उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा और अब उन्होंने सीधे आरएसएस पर हमला करने की हिम्मत की है. बीजेपी को अब इसका जवाब देने की जरूरत है.

कुणाल कामरा का विवादों से है पुराना नाता

गौरतलब है कि 36 साल के कुणाल कामरा अपने राजनीतिक चुटकुलों को लेकर विवादों से नए नहीं हैं. पहले भी उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसे हैं, जिससे कई बार एयरलाइंस और इवेंट्स से बैन हो चुके हैं. मार्च में भी उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणियां कर विवाद खड़ा कर दिया था.
सारांश:
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने हाल ही में एक नया जोक शेयर किया, जिसमें उन्होंने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा और RSS को भी निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने एक विवादित टी-शर्ट पहनकर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। कामरा की इस हरकत ने फैंस और आलोचकों में चर्चा छेड़ दी है, और राजनीतिक एवं सामाजिक मंचों पर यह मुद्दा गरमाया हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *