Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पटियाला 10 दिसंबर 2025 (भारत बानी ब्यूरो ) : पटियाला के SSP वरुण शर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह संगरूर के SSP सरताज सिंह चाहल को एडिशनल चार्ज दिया गया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट 14 दिसंबर को होने वाले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर वायरल हुई पटियाला के पुलिस अधिकारियों की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के मामले की आज (बुधवार) सुनवाई करेगा।

चुनाव आयोग पुलिस अधिकारियों की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेगा। अब सुनवाई से पहले ही पटियाला SSP के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वायरल ऑडियो को लेकर विपक्षी पार्टियों शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और BJP ने भी हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।

सारांश

जिला परिषद चुनावों से पहले वरिष्ठ अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे और उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया। आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में दखलअंदाजी की कोशिश की, जिससे चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठे और प्रशासन में सियासी हलचल बढ़ गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *