Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12 जनवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ): विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन के लीग स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं। लीग स्टेज खत्म होने के बाद 12 जनवरी से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले क्वार्टर फाइनल में मुंबई और कर्नाटक की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए। उनके लिए शम्स मुलानी ने 91 गेंदों पर सबसे ज्यादा 86 रन बनाए।

टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच यूपी और सौराष्ट्र के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी की टीम 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाने में कामयाब रही। यूपी के लिए अभिषेक और समीर रिजवी ने 88-88 रन बनाए। रिजवी इस मैच में नाबाद लौटे। 

पहले क्वार्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई और कर्नाटक की प्लेइंग XI

मुंबई: अंगकृष रघुवंशी, मुशीर खान, सिद्धेश लाड (कप्तान), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे, तनुष कोटियन, ईशान मूलचंदानी, मोहित अवस्थी, ओंकार तुकाराम तरमले

कर्नाटक: मयंक अग्रवाल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार विशक, विद्याधर पाटिल, अभिलाष शेट्टी, विधाथ कावेरप्पा।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच के लिए यूपी और सौराष्ट्र की प्लेइंग XI

सौराष्ट्र: हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, चिराग जानी, रुचित अहीर, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पनवार, सम्मर गज्जर, प्रशांत राणा, आदित्य जाडेजा, चेतन सकारिया

उत्तर प्रदेश: अभिषेक गोस्वामी, आर्यन जुयाल (डब्ल्यू), प्रियम गर्ग, रिंकू सिंह (सी), ऋतुराज शर्मा, समीर रिज़वी, प्रशांत वीर, विप्रज निगम, विनीत पंवार, जीशान अंसारी, करण चौधरी

सारांश:
कप्तान मुलानी की शानदार पारी की बदौलत यूपी ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और मैच में बढ़त बना ली। उनके नेतृत्व में टीम ने दबाव में बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिसके चलते कर्नाटक को जीत के लिए 255 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *