Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 27 जनवरी 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : गुरु रविदास महाराज जी की 649वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होंगे। बताया जा रहा है कि शाम 4 बजे यहां पहुंचेंगे।  

प्रधानमंत्री का यह दौरा गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और डेरा प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पीएम मोदी के दौरे को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सारांश:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर गुरु रविदास जी को नमन करेंगे। उनके इस दौरे को सामाजिक एकता और दलित समाज से जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *