Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप-ए मुकाबले में नामीबिया से भिड़ेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की कोशिश टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की होगी। खास बात यह है कि इस मैच के सिर्फ तीन दिन बाद भारत को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है, ऐसे में यह मुकाबला टीम कॉम्बिनेशन लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। भारत ने 7 फरवरी को खेले गए अपने पहले मैच में अमेरिका को 29 रन से हराया था। उस मुकाबले में भारतीय टीम 77/6 के स्कोर पर मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेलकर टीम को 161/9 तक पहुंचाया। इसके बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को 132/8 पर रोक दिया

भारतीय खेमे में टेंशन

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के सामने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण दिल्ली में अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिससे उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। हालांकि तिलक वर्मा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और उनकी हालत में सुधार है। अंतिम फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखते हुए टीम इंडिया अभिषेक को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी। 

अगर अभिषेक नहीं खेलते हैं तो संजू सैमसन के लिए प्लेइंग XI का दरवाजा खुल सकता है। हालांकि, हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच T20 मैचों में सैमसन सिर्फ 46 रन ही बना पाए थे, जो चिंता का विषय है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में ईशान किशन को मौका मिला था। यदि सैमसन को नामीबिया के खिलाफ मौका मिलता है तो यह उनके लिए आलोचकों को जवाब देने का बेहतरीन मौका होगा।

बुमराह की वापसी तय?

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है। वह वायरल फीवर के कारण USA के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन अब प्रैक्टिस सेशन के दौरान पूरी तरह फिट नजर आए। असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि बुमराह 10 दिन के ब्रेक के बाद गेंदबाजी कर रहे हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी वापसी से मोहम्मद सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में 29 रन देकर 3 विकेट का अच्छा प्रदर्शन किया था। स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिलने की संभावना है। वैसे तो वॉशिंगटन सुंदर भी टीम से जुड़ गए हैं, लेकि नउनके नामीबिया मैच में खेलने की संभावना कम ही है।

नामीबिया के खिलाफ संभावित भारतीय प्लेइंग XI: ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

सारांश:

टीम इंडिया की आगामी मैच में प्लेइंग XI में संभावित बदलाव हो सकता है। खासकर ओपनिंग स्लॉट में प्रमुख स्टार बल्लेबाज की अनुपस्थिति टीम की रणनीति पर असर डाल सकती है। यह बदलाव टीम के संतुलन और बल्लेबाजी क्रम में नई चुनौती पैदा कर सकता है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *