Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12फ़रवरी2026 (भारत बानी ब्यूरो) : श्रीलंका की टीम 12 फरवरी को अपने घर में ओमान का सामना कर रही है। ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 225 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। श्रीलंका की ओर से 3 बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़े। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और कप्तान दासुन शनाका ने तूफानी अर्धशतक जड़े। ओमान की ओर से जितेन रामानंदी ने 2 विकेट झटके।

ओमान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हमें टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ खेलने का मौका नहीं मिलता, इसलिए यह एक सुनहरा मौका है। टीम में दो बदलाव हैं। जय ओडेड्रा और मोहम्मद नदीम आज का मैच खेल रहे हैं। शनाका पहले बैटिंग का मौका मिलने पर खुश हैं। उन्होंने कहा कि आज हेमंथा चोट के कारण बाहर हो चुके हसरंगा की जगह खेलेंगे। पिछले गेम में पिच धीमी थी। उम्मीद है कि यह मैच और तेज होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी का ये मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका के सामने चोटिल वानिंदु हसरंगा के बाहर हो जाने के बाद नया गेंदबाजी कॉम्बिनेशन तैयार करने पर लगी हैं। स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ICC के इस टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उसे इंग्लैंड से घरेलू सीरीज में 0-3 से करारी हार मिली थी। हालांकि, लंका की टीम आयरलैंड के खिलाफ 20 रन की जीत के साथ अपने अभियान का जीत से आगाज करने में सफल रही। अब मेजबान टीम की निगाहें लगातार दूसरी जीत पर टिकी हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।

ओमान (प्लेइंग इलेवन): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा

सारांश:

श्रीलंका और ओमान के बीच मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उनके आक्रामक और सटीक गेंदबाजी के चलते ओमान की टीम का शीर्ष क्रम जल्दी ही ध्वस्त हो गया, जिससे श्रीलंका को मैच में बढ़त हासिल हुई।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *