Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

10 मार्च 2026 (भारत बानी ब्यूरो ) : पाकिस्तान द्वारा ड्रोन और दूसरे तरीकों से हेरोइन की तस्करी की घटनाओं में लगातार तेजी आ रही है। गत रात खेमकरण के बॉर्डर इलाके में सीमा चौंकियां कालिया और नूरवाला के बीच बी.एस.एफ. की 42 बटालियन के जवानों ने सरहद पार कर कंटीली तार के पास आकर हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रहे एक अनजान पाकिस्तानी घुसपैठिए तस्कर को ढेर कर दिया। मौके से उसके शव के पास से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है।      

बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान कुछ और पाकिस्तानी तस्कर बॉर्डर पार करके वापस भाग गए। फिलहाल संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज करके शव को अपने कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी के मुर्दाघर में रखवा दिया है। बी.एस.एफ. और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके के पास एक पाकिस्तानी युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के मुताबिक बॉर्डर पर ड्रोन की मूवमेंट भी काफी बढ़ गई है और पाकिस्तानी तस्कर अक्सर गेहूं की फसल की कटाई से पहले ज्यादा से ज्यादा हेरोइन की स्मगलिंग करने की कोशिश करते हैं।

सारांश:
बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई में पाकिस्तानी तस्कर ढेर हो गए। सुरक्षा बलों ने तेजी से ऑपरेशन कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया। यह कदम सीमा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *