Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

12जून(जोहान्सबर्ग): मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा का एक विमान हादसे में निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद मलावी के राष्ट्रपति लाजर चकवेरा ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम एक संबोधन के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा को ले जा रहे विमान में सवार सभी लोग मारे गए हैं, जो सोमवार को लापता हो गए थे। बताया जा रहा है कि विमान में उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा के अलावा 9 अन्य लोग सवार थे। सोमवार को सभी को लेकर विमान ने लिलोंग्वे से उड़ान भरी। विमान को मजुजु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करना था, लेकिन इस बीच खराब मौसम की वजह से विमान का संपर्क टूट गया और फिर विमान रडार की पहुंच से बाहर चला गया

लगातार चलाया जा रहा था सर्च ऑपरेशन

बता दें कि मलावी के उपराष्ट्रपति और देश की एक पूर्व प्रथम महिला नागरिक को लेकर जा रहा एक सैन्य विमान सोमवार को ब्लांटायर के पास लापता हो गया था। लापता विमान की तलाश में देश के सैनिक पर्वतीय जंगलों में तलाश अभियान चला रहे थे। हालांकि आज तलाश अभियान के दौरान जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में विमान मिला। राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने खुद इस घटना के बारे में आज जानकारी दी। राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा ने बताया कि घटनास्थल पर कोई भी जिंदा नहीं मिला। विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है। 

कल से लापता था विमान

बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति सोलोस चिलिमा (51), पूर्व प्रथम महिला नागरिक शानिल जिंबिरी और 8 अन्य को लेकर विमान इस दक्षिणी अफ्रीकी देश की राजधानी लिलोंग्वे से सोमवार सुबह 9.17 बजे रवाना हुआ था। विमान को करीब 45 मिनट बाद राजधानी से 370 किलोमीटर दूर मजुजु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। चकवेरा ने सरकारी टेलीविजन चैनल एमबीसी पर प्रसारित अपने संबोधन में बताया था कि वायु यातायात नियंत्रक ने जानकारी दी कि विमान खराब मौसम की वजह से नहीं उतरा और लौट गया। उन्होंने कहा कि वायु यातायात नियंत्रक का विमान से संपर्क टूट गया और यह कुछ ही देर बाद रडार की पहुंच से बाहर हो गया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *