Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 12 अगस्त 2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपनी जालंधर वाली रिहायश बदलने की योजना बना रहे हैं। वह अब शहर के बीच स्थित  पुरानी बारादरी इलाके में शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं। बता दें कि पहले यह घर जालंधर की डिविजनल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा को अलॉट किया गया था, जिनका पिछले हफ्ते तबादला हो गया है।    

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दफ्तर द्वारा इस घर के बुनियादी ढांचे में बदलाव को लेकर लोक निर्माण विभाग, पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग को मंजूरी भी दे दी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम ने लगभग 4-5 एकड़ में फैले इस घर में पैरिफिरल दीवारों, वेटिंग हॉल, शेड, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी और पार्किंग स्थानों आदि के लिए प्रस्ताव दिया गया है।    

गौरतलब है कि जालंधर उपचुनाव से पहले शहर में एक कोठी किराए पर ली थी। यहां से ही आम चुनाव का नेतृत्व करते हुए पार्टी को बड़ी जीत दिलवाई थी। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने जनता से वादा किया था कि वह चुनाव के बाद भी जालंधर रहेंगे और हर हफ्ते यहां आकर लोगों के काम करवाया करेंगे। उन्होंने कहा था कि माझा और दोआबा के लोगों को अब चंडीगढ़ आने की जरूरत नहीं होगी और उनके काम जालंधर से ही हो जाया करेंगे।       Edit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *