Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

पटियाला 20 अगस्त 2024 : पटियाला जिले में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है, जिसके चलते 42 सरकारी स्कूलों की 1400 लड़कियों में से 1190 लड़कियों में खून की कमी बताई गई थी, अब प्रशासन बच्चों को जैविक सब्जियां परोसने की तैयारी कर रहा है।

इसमें बड़ी बात यह है कि बच्चियों को परोसे जाने वाली आर्गेंनिक सब्जियां स्कूल कांप्लैक्स के किचन गार्डन में ही बीजी जाएंगी और तैयारी होने के बाद बच्चियों को ही दी जाएंगी। तांकि बच्चों में खून की कमी को दूर किया जा सके। सबसे पहले राजपुरा सब डिवीजन के 14 स्कूलों में पायलट प्रोजैक्ट के तहत प्रशासन ने किचन गार्डन तैयार करने का फैसला किया है। इसकी सफलता के बाद प्रशासन ने अन्य स्कूलों में भी ऐसे गार्डन तैयार करने की बात कही है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इससे छात्रों को काफी फायदा होगा। जिन 14 सरकारी स्कूलों में ये सब्जियां लगाई जाएंगी उनमें गुरदित्तपुरा, कोटला, भपल, डकांसू, नलास कलां,  सेदखेड़ी, उगानियां, चंदूमाजरा, सडोर, सुलर कलां, धूमाण, जांसला, अलूणा, उप्पल खेड़ी शामिल हैं। उधर, जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार 14 स्कूलों में किचन गार्डन तैयार किए जाएंगे। यहां जैविक सब्जियां उगाई जाएंगी, जिन्हें पहले से ही मिड-डे मील के मेन्यू में शामिल किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *