Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

जालंधर 21 अगस्त 2024 : जालंधर वासियों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, जिले में एक-एक करके डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। मंगलवार को डेंगू का एक और पॉजिटिव केस मिलने से जिले में डेंगू पॉजीटिव रोगियों की संख्या 19 पर पहुंच गई है, जिनमें से 13 रोगी शहरी तथा 6 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले है।

जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने बताया कि मंगलवार को डेंगू पॉजिटिव आने वाला 18 वर्षीय युवक गौतम नगर का रहने वाला है। वह 4-5 दिन पहले सिविल अस्पताल में बुखार के कारण दाखिल हुआ था और जब उसका टैक्सट किया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। उक्त डेंगू पॉजीटिव युवक अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुका है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को डेंगू के 21 संदिग्ध रोगियों के सैंपल टैस्ट किए गए और उनमें से एक की रिपोर्ट पाजीटिव आई।

डॉ. आदित्य ने बताया कि स्वास्थय विभाग की एंटी लारवा टीमों ने मंगलवार को 2866 घरों में सर्वे किया और उन्हें 20 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलने वाले मच्छरों का लारवा मिला। इनमें 12 स्थान शहरी एवं 8 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। विभाग की एंटी लारवा टीमें अब तक जिले के 2, 39, 600 घरों का सर्वे कर चुकी है और इस दौरान उन्होंने 510 स्थानों पर लावरा मिला जिसे पूरी तरह नष्ट करवा दिया गया। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *