Notice: Trying to get property 'post_content' of non-object in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

नई दिल्ली 22 अगस्त 2024 : सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 16 में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में 18 साल के मनागोली ने 12 लाख पचास हजार जीतकर शो को क्वीट कर दिया. क्योंकि वह इस प्रश्न का सही उत्तर नहीं जानते थे.

टेलीविजन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ का प्रीमियर सोनी लिव पर हो रहा है. इस सीजन के पहले एपिसोड से ही वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. अब इस शो में इस सीजन के सबसे कम उम्र के प्रतियोगियों में से एक विष्णु मनागोली पहुंचे. चेन्नई, तमिलनाडु के रहने वाले 18 वर्षीय विष्णु सिर्फ अपने सपनों का पीछा करते हुए यहां पहुंचे हैं. वह भारत के अंतरिक्ष अभियानों में योगदान देने की इच्छा रखते हैं.

विष्णु की बातें सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए बिग बी
इस शो के दौरान ही विष्णु ने अपने इस सफर के बारे में बताया, जिसे सुन दर्शक ही नहीं, बल्कि खुद अमिताभ बच्चन भी मंत्रमुग्ध हो गए थे. अमिताभ बच्चन उनकी समझदारी से बहुत खुश हुए. बिग बी ने ये भी कहा कि उन्हें विष्णु पर गर्व है. विष्णु अच्छा खेल ही रहे थे कि उन्हें पता चला कि वो एक सवाल पर अटक गए हैं. उन्होंने अपनी लाइफ लाइन भी यूज की लेकिन वहां भी कुछ नहीं निकला तो उन्होंने इस शो को क्वीट कर दिया.

12 लाख पचास हजार जीत छोड़ा शो
विष्णु बहुत अच्छा खेल रहे थे कि उनसे अगला सवाल पूछा गया कि इनमें से फॉर्मूला 1 विश्व चैंपियन के पिता जी एक फॉर्मूला ड्राइवर थे. आज यानी 21 अगस्त को वह एक सवाल पर अटक गए. उन्होंने लाइफ लाइन भी यूज की और वह सी यानी फर्नाडो अलोंसो पर दांव खेल रहे थे. लेकिन सवाल का सही जवाब ना जानने की वजह से उन्होंने शो क्वीट कर दिया.

बता दें अगर विष्ण सी जवाब देते तो ये गलत जवाब होता. सही जवाब है ए मैक्स वर्स्टापेन, जो कि विष्णु नहीं बता पाए और 12 लाख पचास हजार लेकर शो क्वीट कर गए. क्या आप जानते हैं इस सवाल का सही जवाब.

Bharat Baani Bureau

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *