Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

लुधियाना 24 अगस्त 2024 : पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा शनिवार को लुधियाना पहुंचे हुए थे। 

दरअसल, यहां के गुरुनानक पब्लिक स्कूल में  ICSE की इंटर जोनल मीट में चीफ गैस्ट के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया द्वारा उनसे गोगी द्वारा बुड्ढे दरिया के नींव पत्थर को तोड़ने को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि वह आज गोगी से मिलकर पूरी रिपोर्ट लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि उक्त नाले को हम दरिया  बनाकर ही छोड़ेंगे।                                                     

बता दें कि लुधियाना में आम आदमी पार्टी के हलका पश्चिमी से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी द्वारा कुछ समय पहले अपना नाम लिखे नींव पत्थर को खुद ही तोड़ डाला।  गोगी ने सरकार के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप जड़ दिए और कहा कि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। इतना ही नहीं, अधिकारी सरकार को गलत रिपोर्ट भेज रहे हैं। विधायक गोगी ने कहा कि बुड्ढा नाला साफ करने को लेकर करोड़ों रुपये ले लिए गए, लेकिन अभी तक बुड्ढा नाला साफ नहीं हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *