Warning: Attempt to read property "post_content" on null in /home/bharatbaani/htdocs/bharatbaani.com/wp-content/plugins/custom-css-js/custom-css-js.php on line 203

बरेटा 02 सितम्बर 2024 : क्षेत्र के गांव खत्रीवाला से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां एक 18 वर्षीय लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान ज्योति कौर (18) के रूप में हुई है, जो बीते शनिवार की रात रोटी खाने के लिए किचन में फ्रिज से पानी की बोतल निकाल रही थी।

इसी दौरान फ्रिज के पास बैठे सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने से ज्योति की तबीयत बिगड़ गई, उसे इलाज के लिए बुढलाडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बी.ए. की छात्रा थी और अपने पीछे अपने माता-पिता, एक बहन और एक भाई को रोते-बिलखते छोड़ गयी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *